| Author |
Message |
ad27sh28
Member
|
# Posted: 16 Jun 2010 22:24
Reply
एक पत्नी टीवी पर 20-20 क्रिकेट मैच देख रही थी। पति अन्दर से नए कपड़े पहन कर सज-धज कर आया और बोला- डार्लिंग ! मै कैसा लग रहा हूँ? तभी पत्नी के मुँह से चीख निकली- छक्का !!!!!!!!!!
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 16 Jun 2010 22:25
Reply
एक महिला पंजाबी पुलिस इन्स्पैक्टर से : जी मेरा पति पांच दिन पहलां गोब्बी लैण गया सी, अज्जे तक वापस नैइ आय्या पंजाबी पुलिस इन्स्पैक्टर : तां कोई होर सब्जी बणा लओ�� __________________
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 16 Jun 2010 22:27
Reply
गधे ने सरदार को लात मारी और भाग गया ...
सरदार उसके पीछे भागा ......गधा तो मिला नहीं लेकिन जेब्रा मिल गया....
सरदार उसे जोर - जोर से मारने लगा
" साले नाईट ड्रेस पहन के उल्लू बनाता है ..."
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 16 Jun 2010 22:30
Reply
स्पेनिश नौसेना के एक युध्दपोत का कप्तान एक दिन डेक पर टहल रहा था कि तभी उसका सहायक भागता हुआ आया और चिल्लाया - सर ! मैंने अभी अभी दुश्मन का एक युध्दपोत देखा है जो हमारी तरफ आ रहा है । कप्तान ने शांतिपूर्वक उसकी बात सुनी, फिर उसे आदेश दिया - जाओ, मेरी लाल कमीज लेकर आओ । सहायक उसकी लाल रंग की कमीज ले आया जिसे कप्तान ने पहन लिया। दोनों जलपोतों के बीच भयंकर युध्द हुआ और अंत में स्पेनिश पोत विजयी रहा। युध्द के बाद, सहायक ने कप्तान से पूछा - सर! मैं आपसे एक बात पूछना चाहता था! आपने युध्द के दौरान लाल रंग की कमीज क्यों पहनी ? कप्तान ने गर्व भरे ढंग से बताया - ताकि यदि मुझे गोली लगे तो मेरे सैनिक मेरे शरीर से बहता हुआ खून न देख सकें और उनका हौसला न टूटे। सहायक अपने कप्तान की बहादुरी और बुध्दिमत्ता का कायल हो गया। तभी एक दूसरा सिपाही भागता हुआ आया और बोला - सर, सर ! मैंने अभी दुश्मन के 20 युध्दपोत देखे हैं जो हमारी तरफ आ रहे हैं ! कप्तान, सहायक की ओर मुड़ा और आदेश दिया - जाओ और जाकर मेरी पीले रंग की पेन्ट लेकर आओ.....।
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 16 Jun 2010 22:33
Reply
हाल ही में हमारे पड़ोस में एक बूढ़े सज्जन रहने को आये । काफी खुशमिजाज और जवांदिल लगते थे। एक दिन मैंने उनसे पूछा - आप उम्र के लिहाज से काफी तन्दुरुस्त और खुश दिखते हैं । आपके सुखी जीवन का राज क्या है ? - मैं रोज तीन पैकेट सिगरेट पीता हूं । शाम को व्हिस्की का अध्दा और बढ़िया मसालेदार खाना खाता हूं। और हां, व्यायाम तो मैं कभी नहीं करता। - कमाल है । मैं आश्चर्य से भर गया। मैंने फिर पूछा - वैसे आपकी उम्र क्या होगी ? - छब्बीस साल ।
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 16 Jun 2010 22:35
Reply
लालू फुटबाल का मैच देखने गए लालू: ईई ससुरे सारे के सारे बोल को पैरों से क्यों मार रहे हैं???? सेक्रेटरी: गोल करने के लिए लालू: बोल तो पहले ही गोल है और कितनी गोल करेंगे
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 16 Jun 2010 22:37
Reply
पति: तुमसे शादी करके मुझे एक बहुत बड़ा फायदा हुआ है! पत्नी: वो क्या? पति: मुझे मेरे गुनाहों की सजा जीते जी ही मिल गयी!
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 22:56
Reply
टीचर : We के साथ इस का प्रयोग नहीं हो सकता. स्टुडेंट : हो सकता है. टीचर : ज्यादा स्मार्ट बनते हो, करके दिखाओ. स्टुडेंट: We is a pronoun टीचर: ज्यादा अकलमंद समझते हो. बताओ अगर एक हवाई जहाज लन्दन से दिल्ली ६ घंटे में पहुँचता है तो मेरी उम्र क्या है. स्टुडेंट: जी ५० साल. टीचर: कैसे ? स्टुडेंट: मेरा भाई आधा पागल है. २५ साल का है.
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 22:57
Reply
एक मां अपने बेटे को जगा रही है. मां : " बेटा उठो जल्दी स्कूल जाना है." बेटा : "नहीं में स्कूल नहीं जायूंगा." मां: " अच्छा मुझे दो कारण बताओ जिस वजह से तुम स्कूल नहीं जाना चाहते." बेटा: " एक तो बच्चे मुझे तंग करते हैं. और दूसरा मुझे टीचर भी पसंद नहीं करती." मां: लेकिन बेटा ये तो कोई कारण नहीं है स्कूल नहीं जाने का" बेटा: " मां मुझे दो कारण बताओ जिस वजह से मुझे स्कूल जाना चाहिए " मां: " एक तो तुम ५० साल के हो गए हो और दूसरा तुम उस स्कूल के प्रिंसिपल हो "
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 22:58
Reply
एक कंजूस मृत्यु शय्या पर पड़ा था। उसके पुत्र आपस में सलाह करने लगे कि पिता की अंतिम इच्छा के अनुसार कम से कम खर्चे में श्मशान यात्रा कैसे निपटाई जाए।
एक पुत्र ने कहा: 'ऐम्बुलेंस में ले जाया जाए।'
दूसरे ने कहा: 'ठेला गाड़ी से काम चल जाएगा।'
तीसरे ने कहा: 'साइकिल के पीछे बांध कर ले चलो।'
कंजूस से रहा नहीं गया। आंखें खोल कर बोला, 'कुछ मत करो। मेरा कुर्ता और जूता ला दो। मैं पैदल ही चला जाऊंगा।'
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 23:00
Reply
सैंटी: यार तेरे पापा टेलर हैं और फिर भी तेरी शर्ट फटी हुई है। छी.... बंटी: छोड़ यार। शर्म की बात तो ये है कि तेरे पापा डेंटिस्ट हैं और तेरा भाई बिना दांत के पैदा हुआ...!!
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 23:01
Reply
नेता: डॉक्टर साहब, आप मेरे चेक-अप की रिपोर्ट मुझे मेरी भाषा में समझाएं। डॉक्टर: आपकी रिपोर्ट यह हवाला दे रही है कि आपका ब्लड प्रेशर घोटालों की तरह बढ़ रहा है। फेफड़े झूठे वादे करने लगे हैं और हार्ट त्याग पत्र देने वाला
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 23:02
Reply
एक बार पुलिस ने एक आदमी को सड़क पर पॉटी करते हुए देख लिया। पुलिस जब उस आदमी को पकड़ कर ले जाने लगी, तो वह बोला- 'ओ कानून के रखवालों सबूत तो उठा लो।'[b][/b]
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 23:04
Reply
अमेरिका में चोर पकड़ने की मशीन बनी। उसने अमेरिका में एक ही दिन में 9 चोर पकड़े लिए। फिर चीन में 30 और ब्रिटेन में 50 चोर पकड़े। भारत में आने पर मशीन 1 घंटे में चोरी हो गई
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 23:05
Reply
सोनू (चिंटू से)- मेरे पापा के आगे अमीर से अमीर आदमी भी कटोरी लेकर खड़े रहते हैं। चिंटू (सोनू से)- ऐसे कितने अमीर हो तुम? सोनू- मेरे पापा गोल-गप्पे की रेडी लगाते हैं।
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 23:06
Reply
:पति-पत्नी की जबरदस्त लड़ाई के बाद पत्नी भगवान से बोली। अगर ये गलत हैं तो इन्हें उठा लो और अगर मैं गलत हूं तो मुझे विधवा बना दो।
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 23:07
Reply
चिंटू पुरानी एलबम देखते हुए.. मम्मी ये फोटो में आपके साथ इतना स्मार्ट कौन है? मम्मी (चिंटू से)- ये तुम्हारे पापा हैं। चिंटू- तो हम इस गंजे के साथ क्यों रहते हैं
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 21 Jun 2010 23:09
Reply
डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखते हैं कि मेडीकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं.. रामू- वो लिखते है मैंने तो लूट लिया अब तू भी लूट ले।
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 23 Jun 2010 11:15
Reply
एक बार क्लास में इंस्पेक्शन चल रहा था. इंस्पेक्टर ने बच्चे से ब्लैक बोर्ड पर nature लिखवा कर पुछा " बेटे ये क्या लिखा है" बच्चा: " नतुरे (nature) लिखा है सर". इंस्पेक्टर ने टीचर की तरफ देखा तो टीचर बोला " जाने दो सर अभी बच्चा ही तो मतुरे (mature ) नहीं हुआ है." इंस्पेक्टर ने सर पकड़ लिया और प्रिंसिपल से पुछा " ये क्या पढाई हो रही है आपके यहाँ ?" प्रिंसिपल बोला " सर क्या बताऊ आपको ये टीचर अपना और इन बच्चो का दोनों का फुतुरे (future) ख़राब करके छोड़ेगा.
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 23 Jun 2010 11:17
Reply
एक सरदार जी का बेटा दीवार में कील ठोक रहा था. सरदार जी ने देखा की बेटा कील ठोक नहीं पा रहा था. पास जाकर देखा तो उसने कील उलटी पकड़ी हुयी थी और उसी को ठोकने की कोशिश कर रहा था. सरदारजी : क्या हुआ ? बेटा : कील ठुक ही नहीं रही. सरदारजी: खोते दे पुत्तर. ये कील सामने वाली दीवार की है इसमें नहीं ठुक पायेगी.
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 23 Jun 2010 11:23
Reply
अध्यापक," बाबर भारत मे कब आया?"
बंटी, "पता नही सर।"
अध्यापक, " बोर्ड पर नही देख सकते, नाम के साथ ही लिखा है।"
बंटी, मैने सोचा, शायद वह उसका फ़ोन नम्बर है।"
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 23 Jun 2010 11:25
Reply
पत्नी: मैने आज सपनो मे देखा है कि तुम मेरे लिए हीरों का हार लाए हो, इस सपने का क्या मतलब है? पति: आज शाम को बताऊगा। शाम को पति ने एक पैकेट पत्नी को लाकर दिया। पत्नी ने खुशी-खुशी पैकेट खोला तो उस मे एक किताब निकली । किताब का नाम था, 'सपनो का मतलब'
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 25 Jun 2010 08:51
Reply
एक आदमी ने देखा कि उसके सामने लुटेरों ने बैंक लूट लिया और चलने से पहले सबको लाइन में खड़ा करके पूछने लगे. लुटेरे : " तुमने हमें बैंक लूटते हुए देखा ?" एक कस्टमर: " हाँ देखा " लुटेरे उसे गोली मर देते हैं. उसके बाद सभी कस्टमर " नहीं देखा" बोलते हैं. लुटेरे एक आदमी से " तुमने हमें बैंक लूटते हुए देखा ?" आदमी : नहीं मैंने तो नहीं देखा पर मेरी पत्नी ने देखा है वहां कोने में खड़ी है"
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 25 Jun 2010 08:55
Reply
एक लड़का पहली बार किसी लड़की को डेट पर लेकर गया. रेस्टोरेंट में जाकर उसने काफी का आर्डर दिया. लड़का : काफी जल्दी पीलो नहीं तो ठंडी हो जायेगी. लड़की: हो जाने दो क्या फरक पड़ता है. लड़का : फरक पड़ता है कोल्ड काफी का रेट डबल है यहाँ पर.
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 25 Jun 2010 09:02
Reply
एक सरकारी कर्मचारी अपनी दराज की सफाई कर रहा था तभी एक दीपक उसको मिला जब उसने उसे साफ़ किया तो एक जिन उसके सामने खड़ा था और बोला " क्या हुकम मेरे आका ?" सरकारी कर्मचारी : " चार ठंडी बीअर लेकर आयो और कुछ खाने के लिए भी लाना " . जिन तुरंत ही सारी चीजें लेकर आ गया. सरकारी कर्मचारी " मुझे एक द्वीप पर लेकर चलो जहाँ पर लड़कियां ही लड़कियां हों " जिन तुरंत ही सरकारी कर्मचारी को एक द्वीप पर ले जाता है जहाँ लड़कियां ही लड़कियां थीं. सरकारी कर्मचारी " वाह मजा आ गया यार जिन भाई किसी ऐसी जगह ले चलो जहाँ सारी जिंदगी कोई काम न करना पड़े " जिन उसे वापस उसके दफ्तर में लाकर पटक देता है.
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 25 Jun 2010 09:04
Reply
एक कम्पनी केवल विवाहित पुरुषों को ही अपने यहाँ पर नौकरी पर रखती थी. एक दिन एक औरत ने फोन किया और उस कम्पनी के मालिक से पुछा " क्या आपकी नज़रों में औरतें किसी काम की नहीं होती ?" . कम्पनी का मालिक बोला " नहीं नहीं ऐसी बात नहीं है दरअसल शादी शुदा आदमी आज्ञाकारी, विनम्र और हर अत्याचार को सहने की छमता रखने वाला होता है.
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 25 Jun 2010 09:06
Reply
इनकम टैक्स ऑफिसर : देखिये हमने महिलायों पर वैसे भी कम टैक्स लगाया है. " प्लीज पे विद स्माइल " महिला : मैंने चार पांच बार कोशिश कर ली लेकिन काउंटर पर बैठा हुआ आदमी नकद या चेक मांग रहा हैं जबकि में इतनी देर से स्माइल कर रहीं हूँ "
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 25 Jun 2010 09:07
Reply
एक नए भर्ती हुए युवक की तनख्याह फिक्स होनी थी. मेनेजर : "तुम कितनी तनख्याह चाहते हो ?" युवक: १ लाख रूपये महिना नकद, कम्पनी का फ्लैट, गाडी, ड्राइवर, एक निजी नौकर, एक महीने की पैड छुट्टियाँ. मेनेजर: बस इतना ही. हम तो तुम्हे २ लाख रुपया महिना नकद, दो फ्लैट, दो गाड़ी, दो ड्राइवर, दो निजी नौकर और दो महीने की पैड छुट्टियाँ देने की सोच रहे थे. युवक: मजाक करे हो क्या सर ? मेनेजर : शुरुआत तो आपने की थी.
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 25 Jun 2010 09:12
Reply
सुरेन्द्र जी की पत्नी (सुरेन्द्र जी से)- तुम्हें मेरी कौन सी बात सबसे अच्छी लगती है, मेरी खूबसूरती या मेरी समझदारी। सुरेन्द्र जी - मुझे तुम्हारी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है
|
ad27sh28
Member
|
# Posted: 25 Jun 2010 09:15
Reply
पति-पत्नी में झगडा हो रहा था। पत्नी सुबकते हुए बोली, 'काश मैंने अपनी मां की राय मानी होती और तुमसे शादी न की होती ।' पति: क्या .... ? तुम्हारा मतलब तुम्हारी मां ने तुम्हें मुझसे शादी न करने की राय दी थी ? पत्नी: और नहीं तो क्या ? पति: हे भगवान ! और मैं आज तक उस औरत को कितना गलत समझता था।
|