Read Jokes in Hindi Language
  • 100's of Jokes written in Hindi Language
  • Funny Cartoons by cartoonist T.C. Chander
  • Selected Sher Shayari of Famous Hindi-Urdu Poets
  • Lot's of other funny stuff in Hindi
Go To GustakhiMaaf.com Homepage
 - Forums - Sign Up - Reply - Search - Statistics -
Community / विविध / महफ़िल
. 1 . 2 . >>
Author Message
ad27sh28
Member
# Posted: 3 Jul 2010 20:59
Reply 


महफ़िलमहफ़िल

ad27sh28
Member
# Posted: 3 Jul 2010 21:01
Reply 


दोस्तों ये महफ़िल आपकी है और सजाना भी आप को ही है

क्यूँ की मै तो बस यही चाहता हूँ की...................

मुस्कुराता हुआ आज हो,
गुनगुनाता हुआ कल हो,
हम रहे या ना रहे ,
खुशियों से भरा आपका हर एक पल हो.......

ad27sh28
Member
# Posted: 3 Jul 2010 21:09
Reply 


दोस्तों मै एक नया टोपिक महफ़िल आरम्भ कर रहा हूँ
आप सब से अनुरोध है कि
इसे सजाने में आप सब मेरा सहयोग करें
पर ध्यान रहे इसमे चोरी की सामग्री ना डालें
साफ़ सुथरी और अपनी मौलिक रचना प्रेषित करें

ad27sh28
Member
# Posted: 3 Jul 2010 21:13
Reply 


क्या लेकर हम यहाँ आये हैं ,
क्या लेकर यहाँ से जायेंगे ,
एक पहचान लेकर आयें हैं ,
बस एक पहचान छोड़ जायेंगे........

ad27sh28
Member
# Posted: 4 Jul 2010 20:57
Reply 


देहरी पर से लाँघी गुड़िया
पहुँच गई सपनोँ की दुनिया
बदला समय हुआ परिवर्तन
आज छा रहा उसपे यौवन
मदनश्रवित है तन मनअंतर
रुप रंग से आहत परियाँ ।।
देहरी पर से लाँघी गुड़िया

ad27sh28
Member
# Posted: 4 Jul 2010 21:10
Reply 


क्यों दूसरों की फटे में
अपनी टांग अडायें
क्यूँ नहीं एक
नई दुनिया बसायें....!!!!
मित्र कुछ नया करो हम सहयोग के तत्पर है

ad27sh28
Member
# Posted: 4 Jul 2010 21:13
Reply 


ना मंजिल है ना रास्ता है ,
न कोई पूछने वाला है यहाँ ,
अश्क बहाऊँ किसके लिए ,
आंसू पोछने वाला है कहाँ...

ad27sh28
Member
# Posted: 4 Jul 2010 21:19
Reply 


मुहब्बत हर इंसान को आजमाती है'
किसी से रूठ जाती है,
किसी पर मुस्करती है,
मोहब्बत चीज़ हे ऐसी है,
किसी का कुछ नहीं जाता
और किसी की दुनिया लुट जाती है

ad27sh28
Member
# Posted: 5 Jul 2010 20:39
Reply 


रात यूं दिल में तेरी खोई हुई याद आई,
जैसे वीराने में चुपके से बहार आ जाए,
जैसे सहराओं में हौले से चले बयारें,
जैसे बीमार को बेवजह करार आ जाए

ad27sh28
Member
# Posted: 5 Jul 2010 20:46
Reply 


आईए हाथ उठायें हम भी
हम जिन्हें रस्म-ए-दुआ याद नहीं
हम जिन्हें सोज़-ए-मोहब्बत के सिवा
कोई बुत, कोई खुदा याद नहीं

ad27sh28
Member
# Posted: 5 Jul 2010 20:52
Reply 


तेरी यादों में भी कितना अपनापन है ,

तुझसे दूर जाना चाहू तो भी दिल खीच लेता है तेरी तरफ ,

क्यों तू इतना अछा है क्यों इतना प्यारा की कुछ जंचता नहीं तेरे बिना ,

तेरी बाते याद कर लू तो गम में भी एक सुकून मुझे क्यों मिलता है ???

ad27sh28
Member
# Posted: 15 Jul 2010 21:30
Reply 


आदमी....



शादी के बिना...... SPIDERMAN

शादी के दिन.... SUPERMAN

शादी के बाद.... GENTLEMAN

और
अगर बीवी खूबसूरत हो तो.....

सारी उम्र.... WATCHMAN

ad27sh28
Member
# Posted: 15 Jul 2010 21:32
Reply 


वो क्या चीज़ है जो पत्नी अपने पति को सारी उम्र नहीं देती..??
.
.
सोचो
सोचो
.
.
नहीं पता
.
.
.
.
"सुकून"

ad27sh28
Member
# Posted: 15 Jul 2010 21:35
Reply 


पहले वो मेरी GF थी,
मैं बोलता था, वो सुनती थी.
फिर वो मेरी मंगेतर बनी,
तब वो बोलती थी,मैं सुनाता था.
अब वो मेरी बीवी बनी,
अब हम दोनों बोलते हैं,
और पूरा मोहल्ला सुनता है....

ad27sh28
Member
# Posted: 15 Jul 2010 21:40
Reply 


कुंवारे रहने के भी फायदे हैं.......
सोचो
बताओ
हार मानी
.
.
अरे यार,
आप अपने पलंग के दोनों तरफ से उतर सकते हैं....

ad27sh28
Member
# Posted: 15 Jul 2010 21:50
Reply 


जो हमेशा हँसता रहे,....
उसे "hus mukh" कहते हैं...


और, जिसकी हमेशा के हँसी बंद हो जाए उसे.....
"hus band " कहते हैं...

ad27sh28
Member
# Posted: 15 Jul 2010 21:55
Reply 


"chewing gum " और "बेगम " में क्या फर्क होता है?

दोनों ही शुरू में मीठे लगते हैं,
फिर tasteless हो जाते हैं,
फिर shapeless हो जाते हैं

और फिर चिपकने लगते हैं.....

ad27sh28
Member
# Posted: 17 Jul 2010 05:36
Reply 


एक आदमी की शादी होने वाली होती है तो वो अपनी होने वाली वाइफ का फोन नंबर सेव करता है " जानू " और अपनी शादी के बाद सेव करता है " लाइफ ", शादी के ५ साल बाद " वाइफ " शादी के १० साल बाद "शेरनी " शादी के १५ साल बाद "हिटलर " और शादी के २० साल बाद " रोंग नंबर "

ad27sh28
Member
# Posted: 17 Jul 2010 05:38
Reply 


पत्नी : आप अपने बेस्ट फ्रेंड की बीवी के जनाज़े पर नहीं गए !
पति : किस मुंह से जाऊं ... । वह मुझे 3 बीवियों के जनाज़े पर बुला चुका है और मैंने एक दफ़ा भी नहीं बुलाया।

ad27sh28
Member
# Posted: 18 Jul 2010 21:13
Reply 


एक प्रेमिका ने बहुत दिनों तक
अपने प्रेमी को सहा और
जब सहन नहीं हुआ तो
एक दिन उसने कहा
डियर- तुम मुझसे शादी कब करोगे
कब तक अपने घर वालों से डरोगे
प्रेमी ने कहा- मेरी प्राण प्रिये
बहुत कठिन है हमारा मिलन
औरों की छोडो मेरे घरवाले ही है विलन
डार्लिंग - तुमसे बस थोडी सी दुरी है
पर क्या करूँ मेरी भी मज़बूरी है
मै तुम्हारे करीब होकर भी
तुमसे जुदा हूँ क्यों की
मै पहले से ही शादीशुदा हूँ.........!!!!!!

ad27sh28
Member
# Posted: 18 Jul 2010 21:20
Reply 


रंग सफ़ेद निराला है ,
सब रंगों में मिल जाता है,
चाहे वह कहीं भी रहे ,
अपनी पहचान बनाता है,
इसके प्रभाव में जो आता है ,
फूलों सा खिल जाता है.........!!!!!!!!!

ad27sh28
Member
# Posted: 18 Jul 2010 21:22
Reply 


तेरे तो मुस्कान अधर में ,
मेरे तो नयनो में आंसू ,
मै तो तेरी खुशियाँ चाहूँ ,
आँख भरे ना न देखूं आंसू ,
दिल की पीडा दिल ही जाने ,
मै कह दूँ तो तू ना माने ,
एक युग जैसे प्रतिपल बीते ,
बिन दरसन को तू न जाने.....!!!

ad27sh28
Member
# Posted: 18 Jul 2010 21:26
Reply 


ना मंजिल है ना रास्ता है ,
न कोई पूछने वाला है यहाँ ,
अश्क बहाऊँ किसके लिए ,
आंसू पोछने वाला है कहाँ....!!

ad27sh28
Member
# Posted: 31 Jul 2010 10:24
Reply 


मर के भी रही आँखे खुली ये मेरे सब्र कि हद थी |
घटिया सामान होने के बावजूद टिकी रही दस साल
तक मेरी कब्र, ये मेरी कब्र कि हद थी |

में सहता रहा तेरे बाप के लात घुसे, लेकिन फिर भी
लिखता रहा लव लेटर, ये मेरे लिखने कि हद थी |
दस बार फेल हुआ, तेरा साथ न छूटे कंही ये सोचकर,
पढता रहा, ये मेरे पढने कि हद थी |

ad27sh28
Member
# Posted: 31 Jul 2010 10:25
Reply 


तेरी शादी में गधा बनकर काम करता रहा,
ये मेरी मेहनत कि हद थी |
तेरे भाई ने कहा, खाना ख़त्म हो गया है , तो
बिना खाए आना, मेरी रहमत कि हद थी |

तेरे पति को मन मारकर जीजा कहा,
वो मेरे कहने कि हद थी |
में चुप रहा उसके "साले" कहने पर
ये मेरे सहने कि हद थी |

ad27sh28
Member
# Posted: 31 Jul 2010 10:27
Reply 


बिना काम के तेरे शहर चक्कर लगाना
ये मेरे घूमने के हद थी |
चूम लिया उस सड़क को, जहां से गुजरी तू,
ये मेरे चूमने कि हद थी |

तेरे बच्चे के मामू कहने पर, उठा लिया गोद में
ये मेरे अपनेपन की हद थी |
और बक्सीस में जेब झाड़ दी मैंने
ये मेरे चुतियापन की हद थी |

ad27sh28
Member
# Posted: 31 Jul 2010 10:28
Reply 


जीता हूँ जिंदादिल बनकर, पर अन्दर से मुर्दा
ये मेरे जीने की हद है |
अद्धे को बिना पानी और नमकीन पांच मिनट में
निपटाना, ये मेरे पीने की हद है |

अगर अभी तक जूता नहीं उतारा आपने, तो
ये मेरे शायर होने कि हद है |
मेरी शायरी का असर तो नहीं पर शायद ये
आपके कायर होने कि हद है |

ad27sh28
Member
# Posted: 5 Aug 2010 10:42
Reply 


हमसफ़र जिंदगी का कहते थे जो हमे,

किसी गैर का उन्हें मुकाम होते देखा |


हर दर की चोखटों पे खाते थे जो कसमें ,

वफाओं को सरेआम नीलाम होते देखा |


गुजारिश थी साथ की,महफ़िल के वास्ते ,

तन्हाई जीने का सामान होते देखा |


नजरों की शोखियाँ आगाज़ था जिसका ,

अश्कों को इश्क का अंजाम होते देखा |


वजूदे कब का जल राख हो चुका,

खुदही को धुंए में गुमनाम होते देखा

ad27sh28
Member
# Posted: 10 Aug 2010 10:53
Reply 


जिन्दगी तो कुछ नहीं , बस चार दिन की है /
काफी है चार दिन भी , गर रूबरू हो तुम //

जिन्दगी की शाम है , बैठा हुआ हूँ मै /
याद आ रही है अब , बीती सुबह दोपहर //

देखा है ज़िन्दगी को , मैंने करीब से /
मखमली लिबास में , कांटो का ताज है //

ad27sh28
Member
# Posted: 10 Aug 2010 10:59
Reply 


जिन्दगी की दौड़ में , दौड़ा मैं बहुत तेज /
पर दो कदम के बाद , बेहोश हो गया //

जिन्दगी की राह में , चौराहे बहुत हैं /
भटक जाता मैं , तुम साथ ना होते अगर //

सहन नहीं होती है , जिन्दगी की तल्खी /
जहरीली सुर्ख मिर्च है , एहसास अब हुआ //

. 1 . 2 . >>
Your reply
Bold Style  Italic Style  Underlined Style  Image Link  URL Link 

» Username  » Password 
Only registered users can post here. Please enter your login/password details before posting a message, or register here first.
 

Great collection of jokes in Hindi Language

©2006-07 | Email : webmaster@gustakhimaaf.com | Disclaimer


These forums are running on PHP forum software miniBB™ © 2001-2010