सच ही कहा है - “तुलसी या संसार में, भांति-भांति के लोग”. सचमुच एक से एक सनकी भरे पड़े हैं इस दुनिया में. अब देखिये न, एक महिला ने पुलिस को मात्र इसलिए फोन घुमा दिया क्योंकि उसने खाना कुछ ज्यादा खा लिया था.
घटना अमेरिका के एक होटल की है. एक महिला इस होटल में अपने बॉय-फ्रेंड के साथ ठहरी. महिला की ऊटपटांग हरकतों और बेवजह चीखने-चिल्लाने से तंग आकर बॉय-फ्रेंड उसे वहीँ छोड़कर चला गया.
अब महिला ने 911 (अमेरिका की आपातकालीन सेवा का नंबर) पर फोन लगा दिया. कुछ ही देर में पुलिस होटल में पहुँच गई. जब ऑफिसर ने फोन लगाने की वजह पूछी तो महिला ने जवाब दिया – “मैंने खाना ज्यादा खा लिया है.”
ऑफिसर ने इसे मजाक समझा और फिर से गंभीरता पूर्वक पूछा कि आखिर उसने पुलिस को फोन क्यों किया ? लेकिन बार-बार पूछने पर भी महिला ने वही उत्तर दिया – “मैंने खाना ज्यादा खा लिया था.”
अब बताइये, भला ये भी कोई वजह है पुलिस को बुलाने की. बहरहाल, आपातकालीन सेवा के दुरुपयोग के जुर्म में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
———————————————————————————————-
(Based on Media reports, 10/01/2012)
Follow On Twitter 
Hi फ्रेंड
She was mad
नहीं उसे मस्ती सूझी थी इसलिए उसने सब
लोगो को परेसान किया