भारत की ग्रेजुएट होने वाली सबसे पहली महिला का नाम जानते हो ?

महिलाओं के लिए शिक्षा सुलभ कराने के प्रयासों का अपना एक संघर्षपूर्ण इतिहास है। आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में न सिर्फ पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं बल्कि कई बार उनसे आगे भी नजर आती हैं। ये सब सिर्फ और सिर्फ संभव हो पाया है तो महिलाओं के लिए शिक्षा के द्वार खोलने से । 

Who was the First Female Graduate of India ?

क्या आप जानते हैं भारत की ग्रेजुएट (स्नातक) होने वाली सबसे पहली महिला कौन थीं ? शायद आप न जानते हों लेकिन ये सामान्य ज्ञान के साथ साथ नारी-गौरव के इतिहास का एक ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर हमें पता होना चाहिए। 

भारत की सबसे पहली ग्रेजुएट होने वाली महिलाएं थीं कादंबिनी गांगुली और चन्द्रमुखी बसु। इन दोनों ने 1883 में कोलकाता विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा पास की थी। 

कादंबिनी गांगुली (Kadambini Ganguly)


कादंबिनी गांगुली का जन्म 1861 में बिहार के भागलपुर में हुआ था। उनके पिता भागलपुर के स्कूल में हैडमास्टर थे। 1883 में भारत की पहली महिला ग्रेजुएट बनने के बाद कादंबिनी ने मेडिकल कॉलेज में दाखिला ले लिया और वे इसके बाद भारत ही नहीं बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की पहली महिला फिजीशियन प्रैक्टिशनर भी बनीं। 

उच्च शिक्षा प्राप्त करने में रुचि दिखाने के कारण तत्कालीन संकीर्ण सोच वाले समाज ने उनकी काफी आलोचना भी की लेकिन इससे उनका हौसला जरा भी नहीं डिगा बल्कि वे महिलाओं के अधिकारों के लिए और भी अधिक मुखर होकर उभरीं। 

चन्द्रमुखी बसु (Chandramukhi Basu)


कादंबिनी गांगुली के साथ ही ग्रेजुएट होने वाली दूसरी महिला थीं चन्द्रमुखी बसु। 1860 में जन्मीं चन्द्रमुखी बसु देहरादून की रहने वाली थीं। उन्होने कादंबिनी से पहले ही सन 1876 में कोलकाता विश्वविद्यालय (University of Calcutta) की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी लेकिन उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया था। बाद में 1878 में उन्हें कादंबिनी गांगुली के साथ Bethune College में प्रवेश दिया गया। 

ग्रेजुएशन के बाद चन्द्रमुखी ने MA पाठ्यक्रम में दाखिला ले लिया और इस तरह वे 1884 में भारत ही नहीं बल्कि पूरे ब्रिटिश साम्राज्य (British Empire) की पहली MA पास करने वाली महिला बनीं। 

Bonus : 

क्या आप जानते हैं कि भारत की पहली महिला डॉक्टर (चिकित्सक) आनंदी गोपाल जोशी थीं जिन्होने अमेरिका जाकर मेडिकल की डिग्री हासिल की थी। 




Post a Comment

0 Comments